नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर दिया सन्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-4 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन कर कन्या भ्रूण हत्या रोकने एवं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया गया। मृणाल सेवा संस्थान द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि बेटियां आज के समय में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, बेटियां बोझ नहीं है । लिंग परीक्षण, भ्रूण हत्या न की जाय । बेटियों को समान अवसर प्रदान कर उन्हे शिक्षित किया जाय ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक गहरे से गहरे संदेशों को सहजता के साथ आमजन तक पहुंचाने का अत्यंत सशक्त माध्यम है। मिशन शक्ति फेज 4 के अंतर्गत प्रमुख स्थलों, ब्लॉकों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की प्रस्तुति मृणाल सेवा संस्थान के तरुण कुमार श्रीवास्तव, मनीष चौधरी, के के राजा, रविंद्र पटेल, राधा मिश्रा व नेहा तरुण श्रीवास्तव आदि द्वारा दी गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम विपिन द्विवेदी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल सोनकर सहित महिला कल्याण विभाग कार्मिक सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

लखनऊ में भीषण आग: विकासनगर सेक्टर-14 में 200 झोपड़ियां जलकर खाक, सिलेंडर धमाकों से मची अफरा-तफरी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…

4 hours ago

यूपी में बड़ा रेल हादसा: प्रयागराज में ट्रेन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, शव देखने ट्रैक पर गए थे सभी

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…

4 hours ago

अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…

5 hours ago

सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…

5 hours ago

आदित्य सिया-राम मय भारत है

श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…

5 hours ago

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर जनपदीय कॉन्फ्रेंस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…

5 hours ago