बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: कुशीनगर में 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम से जनजागरूकता को मिली नई धार
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के समूल उन्मूलन के उद्देश्य से संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद कुशीनगर में 100 दिवसीय विशेष कार्यक्रम निरंतर प्रभावी ढंग से आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सेवरही स्थित अम्बिका प्रसाद नवोदय विद्यालय तथा तमकुहींराज के आवासीय बालिका विद्यालय में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसने छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों को भी गहरे स्तर पर प्रभावित किया।
ये भी पढ़ें – विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
जिला प्रोबेशन अधिकारी डी.सी. त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कम उम्र में विवाह जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नलिन सिंह ने बाल विवाह के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।
चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी कम उम्र में विवाह की सूचना मिले—लड़के की आयु 21 वर्ष से कम या लड़की की आयु 18 वर्ष से कम—तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना देना कानूनी व सामाजिक जिम्मेदारी है। वहीं वन स्टॉप सेंटर की सेंटर मैनेजर रीता यादव ने निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें – देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान को मिली बड़ी कामयाबी
कार्यक्रम में 1098, 181, 1090, 112, 108 और 102 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता भी समझाई गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक, रंगोली और पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से बाल विवाह के विरुद्ध सशक्त संदेश दिया। समापन पर डॉ. वीना गुप्ता ने सभी को बाल विवाह न करने की सामूहिक शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का नारा रहा—“कुशीनगर ने ठाना है, बाल विवाह मुक्त जनपद बनाना है।”
🔮 अंक राशिफल 14 जनवरी 2026: आज आपका मूलांक बदलेगा किस्मत की चाल? पंडित सुधीर…
आज का संपूर्ण हिंदू पंचांग (14/01/2026)वार: बुधवारतिथि: माघ कृष्ण पक्ष एकादशी (शाम 05:53 PM तक),…
गोंदिया - भारत में आवारा कुत्तों का मुद्दा कोई नया नहीं है,लेकिन 13 जनवरी 2026…
-- डॉ. सत्यवान सौरभ मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति में सिर्फ़ एक तारीख वाला त्योहार नहीं…
आज का महाविशेष राशिफल 2026: करियर, धन, राजनीति और भविष्य के बड़े संकेत, जानिए आपकी…
सोशल मीडिया से मिली सूचना, अधूरी मन्नत पूरी करने दौड़ी महिला देवरिया में बुलडोजर कार्रवाई…