“विद्यालयों का विलय, गरीबों को शिक्षा से दूर करने की साजिश” — ज्योति गुप्ता

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)

आज दिनांक 27 जून 2025 को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सलेमपुर के बैनर तले ब्लॉक संयोजक ज्योति गुप्ता के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल खंड शिक्षा अधिकारी सलेमपुर को एक ज्ञापन सौंपने पहुँचा। यह ज्ञापन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित परिषदीय विद्यालयों के युग्मन/विलय नीति के विरोध में दिया गया।

ज्योति गुप्ता ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि, यह प्रस्ताव न केवल संविधान के अनुच्छेद 21A द्वारा प्रदत्त मौलिक शिक्षा अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि यह ग्रामीण अंचलों के निर्धन और वंचित बच्चों को शिक्षा से वंचित करने जैसा है।”

ज्ञापन के माध्यम से इनकी मुख्य मांगे –
कम नामांकन वाले विद्यालयों को जुलाई माह तक नामांकन बढ़ाने का अवसर दिया जाए। तत्काल प्रभाव से किसी भी युग्मन/विलय की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए ।मानकविहीन निजी विद्यालयों की मान्यता की समीक्षा की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। आधार कार्ड अनिवार्यता, प्री-प्राइमरी की कमजोर व्यवस्था और पलायन जैसी समस्याओं का समाधान निकाला जाए।
शिक्षकों से गैर-शैक्षणिक कार्य न लिए जाएं, जिससे वे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर पूरी तरह ध्यान दे सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी की अनुपस्थिति में ब्लॉक MIS अभिषेक पाठक ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि शिक्षकों की मांगों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों तक पहुँचाया जाएगा। इस दौरान निम्न शिक्षकों की परस्थिति रही इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से:
श्री चंदन उपाध्याय, श्री अभिषेक कुशवाहा, श्री देवानंद, श्री सद्दाम हुसैन अंसारी, श्री बैजनाथ कुशवाहा, श्री दिलीप आर्य, श्री शशिकांत भास्कर, श्री अविनाश, श्री रविन्द्र चौहान, श्री रविन्द्र सरोज, श्री कमलेश कुमार रजक, श्री रितेश कुशवाहा, श्री मृत्युंजय कुशवाहा, श्री विनोद कुमार सिंह, श्री मुकेश कुमार पांडे, श्री निरंकार यादव, श्री रोहित मौर्य, श्रीमती माया देवी, श्री कमलाकांत वर्मा, श्री शहंशाह हुसैन अंसारी, श्री बृजेश जायसवाल, श्री रंजीत कुमार यादव आदि शिक्षकगण सम्मिलित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन, अमेरिका में लॉरेंस गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…

2 hours ago

Ghaziabad Blast: वसुंधरा पुलिस चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा, वायरल पोस्ट से हड़कंप

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…

3 hours ago

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, खिड़कियां और AC क्षतिग्रस्त, डिलीवरी बॉय समेत दो घायल

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…

4 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज इन महान हस्तियों का जन्म, किसी ने विज्ञान तो किसी ने साहित्य और राजनीति में रचा इतिहास

अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…

6 hours ago

7 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज वे महान व्यक्तित्व, जिनकी विदाई ने छोड़ी अमिट छाप

किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…

6 hours ago

त्योहार पर दो घरों में पसरा मातम! 35 वर्षीय किसान की मौत, 60 साल के पोस्टमैन ने दी जान

शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…

6 hours ago