नगर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के थाना घाट से लेकर रेलवे तिराहे तक और तहसील से लेकर बरहज ब्लाक तक पटरी वालों व दुकादरो के द्वारा किये गए अतिक्रमण के कारण आये दिन जाम की समस्या से लोगो को जूझना पड़ता है।
और तो और सरयू तट पर स्थित घाटों पर रेहड़ी वालो के अतिक्रमण से पूजा पाठ करने आये श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां एक तरफ दुकानदार अपनी दुकानों को आगे बढ़ा कर सड़क पर अतिक्रमण किए हुए हैं वही ठेला खोमचा लगाने वाले और ई रिक्शा वाले बेतरतीब गाड़ियों को खड़ा कर आने जाने में व्यवधान उत्पन्न करते रहते हैं, रेलवे तिराहे से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस मरीजों को लेकर जब देवरिया निकलती हैं तो उसे जाम की समस्या से एक दो होना पड़ता हैं, जिससे मरीजो को परेशानी उठानी पड़ती है। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखकर राम मिलन सिंह ने उप जिला अधिकारी बरहज को पत्रक देकर, इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इसके पहले भी 13 जुलाई 2023 को एक पत्र दिया था जिसको लेकर हल्का-फुल्का शासन द्वारा प्रयास किया गया था, लेकिन पुनः वही स्थिति आ गई है किसी दिन नगर में कोई बड़ी घटना हो सकती है इसको लेकर पुनः एक बार उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि यथाशीघ्र इस पर कार्यवाही कर रास्तों को ठीक कराया जाए, जिससे आने जाने वाले को कहीं से कोई समस्या ना हो।

rkpshomnath

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago