दो सूत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू किसान सरकार द्वारा दिया ज्ञापन

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला शाहजहांपुर के तहसील तिलहर क्षेत्र के ग्राम गोगापुर में भारतीय किसान यूनियन के किसान, सरकार के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर ग्राम गोगेपुर में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की 2 सूत्रीय मांगे रखी गई किसानों को आए दिन आवारा पशुओं से अपनी फसल बचाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें इस कड़ाके की ठंड में पूरी रात जागकर फसल बचानी पड़ती हैं, लेकिन फिर भी फसल नस्ट हो रही है एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ आवारा पशु किसानों की जान लेने को उतारू है फसल की रखवाली करते समय पता नहीं कितने किसानों की जान जा चुकी है, तो वहीं दूसरी तरफ गाय भी तार से कटकर मौत की आगोश में समा रही है। एक तरफ सरकार बड़े-बड़े वादे कर रही है तो वही सरकार के वादे विफल होते नजर आ रहे हैं, जिसमें किसानों का मानना है कि अगर प्रत्येक गांव एवं ग्राम पंचायत में गौशाला बनाया जाए तो किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा एवं आपूर्ति कार्यालय में भ्रष्ट कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे हैं। आरोप है कि किसान आपूर्ति कार्यालय के महीनों से चक्कर काट रहे हैं, लेकिन राशन कार्ड फीड नहीं हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ दलालों का धड़ल्ले से राशन फीडिंग का कार्य हो रहा है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुदेव यादव ने सैकड़ों किसानों के साथ बैठक का आयोजन किया, साथ ही किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार तिलहर ने किसानों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। सभी किसानों ने मिलकर नायब तहसीलदार को किसानों की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। जिसमें शामिल रहे क्षेत्र के भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुदेव यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जोगेंद्र सिंह, रामपाल सिंह आर्य, जेपी यादव, मोनू मिश्रा, पंकज यादव, राजीव आर्य, मंडल उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार राजवीर यादव, तहसील अध्यक्ष तथा क्षेत्र के सभी किसान मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago