राशन कार्ड निरस्त किये जाने के विरोध में ज्ञापन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सलेमपुर के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सलेमपुर कामरेड संजय गोंड के नेतृत्व में गरीब लोगों का राशन कार्ड ई के वाई सी व आयकर दाता के नाम पर राशन कार्ड निरस्त किये जाने के विरोध में उपजिलाधिकारी सलेमपुर को ज्ञापन सौंपा गया कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ गरीब, असहाय लोगों का राशन कार्ड निरस्त हो रहा है राशन कार्ड निरस्त होने के कारण ग्रामीण गरीब कमजोर व्यक्ति का राशन मिलना बंद हो गया है। ई के वाई सी के नाम पर लोगों का राशन कार्ड ओटीपी प्रणाली के तहत वितरण कराया जाय गलत तरीके से कटे राशन कार्डों को तत्काल बहाल किया जाए प्रदेश सरकार द्वारा किसान मजदूरों के ऊपर हमला जारी रखा है कामरेड रामनिवास यादव ने कहा प्रदेश में बिजली का निजीकरण किया जा रहा है बिजली का निजीकरण करके टाटा अडानी को लाभ पहचाने का प्रयास किया प्रदेश में बिजली का निजीकरण से बिजली विभाग के कर्मचारीयो के रोजगार का संकट आ गया है बिजली कर्मचारी 19 तारीख को पूरे प्रदेश में अशफ़ाक उल्ला, राम प्रसाद बिस्मिल ठाकुर रोशन सिंह शहादत दिवस पर पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगेएवं 22 दिसंबर को लखनऊ में पंचायत का आयोजन किया जाएगा प्रदेश की जनता एवं उपभोक्ताओं का अधिकार की हिफाजत करने के लिए संघर्ष करना जरूरी है । इस कार्यक्रम में कामरेड सतीश कुमार, कामरेड रामनिवा यादव, कामरेड प्रेमचंद यादव,कामरेड संजय गोंड, कामरेड परमहंस भारती, कामरेड बलविंद्र मौर्या, कामरेड रामचंद्र खरवार कामरेड सुनील गुप्ता, विकाश कुमार शर्मा, सोनू शर्मा अजीत कुमार मार्य, जयप्रकाश गुप्ता शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अग्निवीर भर्ती 2026: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

1 अप्रैल तक करें आवेदन: 8वीं–10वीं पास युवाओं के लिए सेना में बंपर भर्ती नई…

1 minute ago

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

25 minutes ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

41 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

46 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

52 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

1 hour ago