8 सूत्रीय मांगो पर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिला अधिकारी को सौंपा

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लवरछी बाईपास स्थित कैंपस कार्यालय से पदयात्रा करबरहज तहसील पहुँचे जहाँ महंगाई व बेरोजगार तथा भ्र्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रकट करते हुए 8 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह को सौपा।
इस दौरानपूर्व जिला अध्यक्ष नौजवान सभा कामरेड विनोद कुमार सिह ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता को राहत दिया जाए और बढ़ती बेरोजगारी से नौजवान सड़को पर दर दर भटकने के पर मजबूर है अतः बेरोजगारी को दूर कर नौजवानों के साथ इंसाफ किया जाय, तथा
समाज में व्याप्त जाति एवं धार्मिक उन्माद को समाप्त कर समाज से नफरत को समाप्त किया जाय और नफरत फैलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और समाज में
बेटियों को सुरक्षा प्रदान कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सार्थक किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि
हिंदू मुस्लिम या किसी भी धर्म में नफरत फैलाने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई किया जाए
तथा किसानों की लागत का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए एवं किसानों को खाद बीज सुलभऔर सस्ता किया जाय।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव आनन्द प्रकाश चौरसिया ने कहा कि सरकार द्वारा पीठ थपथपा कर ओट बटोरने के बाद राशन कार्ड धारकों की राशन कार्ड लिस्ट में से काट दिया गया हैं उनके कार्ड तुरंत मुहैया कराया जाए और अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किया जाए और यदि सरकारी कर्मचारियों को पेंशन नहीं है तो विधायक सांसद मंत्री आदि का भी पेंशन बंद किया जाए।
पत्रक सौंपने के बाद कामरेड विनोद सिंह ने बताया कि यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तो हम चक्का जाम करने के लिए विवश होंगे ।
इस दौरान जिला सह सचिव अरविन्द कुशवाहा, रमेश सिंह, रतन जयसवाल, रमाशंकर, राजेंद्र पाल, जिला सचिव आनंद प्रकाश चौरसिया, जिला मंत्री खेत मजदूर यूनियन श्यामदेव यादव,कामरेड आजाद अंसारी, कामरेड इस्लाम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

8 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

8 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

8 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

17 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

18 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

18 hours ago