सशस्त्र सीमा बल 66 वाहिनी द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोनौली थाना क्षेत्र के ग्राम गनवरिया में सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी कैम्पियरगंज के कमान अधिकारी बरूण कुमार के नेतृत्व में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर
22 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के पशु चिकित्सक डॉ. सुशांत पारकर द्वितीय कमान अधिकार चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 52 ग्रामीणों के 204 पशुओं गाय बकरी भैंस, श्वान का स्वास्थ परीक्षण किया गया जिसमें गलघोंटू रोग,खुर पका, छपिया ,थनैली रोगों जैसे अनेक रोगो की जांच कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया
शिविर में गनवरिया,शेष फरेंदा, कौटलिया, करमहिया, सभी गांव के पशु पालकों नें पहुच कर अपने पशुओं की जांच करवा कर दवा लिया
महा मृत्युंजय कुमार पाठक सहायक कमांडेंट ने सशस्त्र सीमा बल की कार्य प्रणाली के वारे में उपस्थित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
शिविर संचालन के दौरान ग्रामीणों ने सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कार्यक्रम की सराहना करते हुए सशस्त्र सीमा बल को धन्यवाद दिया।इस दौरान मृत्युंजय कुमार पाठक ,सहायक कमांडेंट चंद्रिका चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि सहित एसएसबी के जवानों समेत तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के खातों में पहुंची डीबीटी राशि

संतकबीरनगर(राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों…

7 hours ago

स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, सोमवार को विकास भवन में लगेगा ऋण शिविर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसर…

7 hours ago

आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचे आयोग अध्यक्ष, पढ़ाई और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय में ‘शोध भारती’ शोध पत्रिका का विमोचन, शोध संस्कृति को मिलेगा नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन…

7 hours ago

भरत तिवारी को कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

रतनपुरा (राष्ट्र की परम्परा)। भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देर शाम…

7 hours ago

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के निधन से शोक की लहर

ग्राम रोजगार सेवक संघ ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन…

9 hours ago