Categories: Uncategorized

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के संबंध में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर प्रस्ताव पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के संबंध में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं-अतिरिक्त कक्ष का निर्माण व प्रयोगशाला आदि के निर्माण के लिए अनुदान धनराशि दी जा रही हैं, जिसमें 75 प्रतिशत धनराशि सरकार द्वारा दिया जा रहा है तथा 25 प्रतिशत धनराशि प्रबंधन के द्वारा लगाना होगा। इसके साथ ही शासन द्वारा संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के लिए 90 प्रतिशत धनराशि सरकार द्वारा दिया जा रहा है तथा 10 प्रतिशत धनराशि प्रबंधन के द्वारा लगाना होगा। यह बहुत ही अच्छा मौका है कि आप अपने छात्र-छात्राओं को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय कर शीघ्र ही इस्टीमेट बनवाकर प्रस्ताव पोर्टल पर अपलोड करा दिया जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज तथा जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र गुप्ता उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

मऊ में चाणक्य अकादमी का कराटे में दमदार प्रदर्शन! 8 पदक जीतकर हासिल किया चौथा स्थान, खिलाड़ियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…

7 hours ago

मंदिरों, शिवालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की विशेष सतर्कता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…

8 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को कराया ड्रिल

शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…

8 hours ago

आज के दिन जन्मीं सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं, साहित्य के महान रचनाकार और राजनीति के दिग्गज

इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…

9 hours ago

मंगल की कक्षा में पहुंचा था मैरिनर-9, जानिए आज के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…

9 hours ago

शुक्रवार को इन राशियों के चमकेंगे भाग्य, धन और करियर में सकते हैं नए अवसर

आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…

9 hours ago