जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थतों के साथ की बैठक

दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्ग दर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,देवरिया मनोज कुमार तिवारी के द्वारा न्यायालय के ए0डी0आर0 भवन में मध्यस्थतों के साथ बैठक किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों की चर्चा की गयी। आपराधिक, सिविल व पारिवारिक मामले समेत मध्यस्थता योग्य अन्य मामलों में नियमानुकूल कार्यवाही पर भी मंत्रणा हुई, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों पर मध्यस्थ को विशेष दिशा निर्देश दिया । बैठक में उन्होंने मध्यस्थता के माध्यम से अधिक से अधिक केसों का निपटारा कैसे हो इसके बारे में गहन चर्चा किया, उन्होंने कहा कि जरूरतमदं व्यक्ति को को सस्ता और त्वरित न्याय प्रदान करना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मु्ख्य उद्देश्य रहा है । न्यायालय में केस का बोझ कम हो इसलिए मध्यस्थता एवं प्रिलिटिगेशन के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का निष्पादन किया जाय उन्होने सभी मध्यस्थ अधिवक्ताओं को अपने स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया, ताकि हर जरूरतमंद लोगों सुगमता पूर्वक न्याय प्राप्त हो सके । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त मध्यस्थ उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

6 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

6 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

6 hours ago