बैठक में में कार्यक्रम की तैयारी की हुई चर्चा परिचर्चा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 1 मई को विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर मिहींपुरवा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बलई गांव जो भारत नेपाल सीमा पर स्थित है वहां पर जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में एक भव्य श्रमिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । इसकी तैयारियों की समीक्षा बैठक ब्लाक सभागार में बुधवार को आयोजित हुई । बैठक में सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने ग्राम रोजगार सेवकों एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह संगठन के साथ बैठक कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का खाका खींचा बैठक में डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी, डीसी एनआरएलएम रामेंद्र कुशवाह, श्रम विभाग के श्रम आयुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह, एपीओ अनिल तिवारी, सोनी रांणा , बिपना रांणा की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में श्रम कार्ड सहित श्रमिकों के कल्याण के संबंध में चर्चा की गई । आगामी 1 मई श्रमिक दिवस पर यहां पर एक हजार ग्रामीणों को श्रम कार्ड देने की योजना बनाई गई। इस मौके पर काफी संख्या में रोजगार सेवक आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं तथा मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।
पितृ पक्ष 2026: मृत्यु के बाद भव्य श्राद्ध, लेकिन जीते-जी माता-पिता की उपेक्षा क्यों?डिजिटल पीढ़ी…
व्यंग्य : परिवार का भरोसा, रिश्तेदारी में परोसा सांकेतिक संजय एम. तराणेकर राजनीति में भरोसे…
तेल की धार पर दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए अगले 7 दिन निर्णायक! होर्मुज़ प्रस्ताव,…
लखनऊ/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी…
देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…
भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…