संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के सम्बन्ध में बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों से बचाव व नियन्त्रण के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।
जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाहियों/गतिविधियों की जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों द्वारा अभियान के अंतर्गत साफ सफाई,फागिंग एवं एंटीलार्वा के छिड़काव आदि में अपेक्षित कार्यवाही न किए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान को गंभीरता से लिया जाय। सभी संबंधित अधिकारी अपने विभाग से संबंधित कार्यवाहियों/गतिविधियों को जिम्मेदारी पूर्वक कराना सुनिश्चित करें तथा कार्यवाहियों/गतिविधियों का असर जमीनी स्तर पर भी दिखाई पड़े। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि शिक्षकों द्वारा अभिभावकों/बच्चों को दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल-जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाय। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा घर-घर जाकर ठीक प्रकार से सर्व का कार्य करें तथा प्रतिदिन आशा द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा किया जाय। उन्होंने संचारी रोग के केसों की जानकारी प्राप्त करते हुए चिकित्साधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी एवं सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि साफ-सफाई एवं फागिंग पर विशेष ध्यान दिया जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वी0पी0 द्विवेदी एवं सीएमएस डॉ0 सुजीत यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

15 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

16 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

18 minutes ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

1 hour ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

1 hour ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

1 hour ago