कम्पोजिट विद्यालय नगवा में उतर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का बैठक सम्पन्न।

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारणी गैंडास बुजुर्ग के समस्त पदाधिकारियों एवं शिक्षकों की बैठक कंपोजिट विद्यालय नगवा के प्रांगण में शिक्षक नेता मोहम्मद फिरोज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने किया।
ब्लाक मंत्री वैभव शुक्ला ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध उत्तर है। उन्होंने प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित 18 सूत्री बिन्दुओ को पढ़कर सुनाया। ब्लाक उपाध्यक्ष मनीष पांडेय द्वारा प्राथमिक शिक्षक संघ को मजबूत बनाने एवं सभी शिक्षको को सदस्यता प्रदान करने की बात कही गई।ब्लॉक के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने संघ की नियमित मासिक बैठक कराने एवं शिक्षक समस्याओं को पारदर्शी तरीके से सुलझाने की बात रखी। सुशील गुप्ता ने आंदोलन के विभिन्न चरणों पर चर्चा करते हुए बताया कि 10 से 15 अगस्त के बीच क्षेत्र के विधायक के माध्यम से सम्बंधित ज्ञापन को माननीय मुख्यमंत्री पहुंचाना तय हुआ है।
आंदोलन की आगे की रणनीति बनाते हुए अध्यक्ष ने सभा का समापन किया। उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, संगठन मंत्री मनीष दत्त, संगठन दुर्गेश शुक्ला, धनराज ,बालेश्वर नाथ, अशोक कुमार, बसंत कुमार, भुवनेश कुमार, मनोज कुमार, कपिल शुक्ला, विकास मिश्रा, लालबहादुर, संतोष दुबे सहित अन्य शिक्षक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भूजल संरक्षण के लिए जनजागरूकता अभियान तेज, डीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा…

49 minutes ago

शहर का चर्चित होटल निर्माण मानकों पर फेल, प्रशासन की जांच में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के एक चर्चित होटल नेमत में निर्माण मानकों और…

59 minutes ago

मूसलाधार बारिश से जनजीवन बेहाल

निचले इलाकों में जलभराव से हाहाकार, अंडरपास डूबे—राप्ती कॉम्प्लेक्स की 200 से अधिक दुकानें जलमग्न…

1 hour ago

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…

1 hour ago

अवर अभियंता के आश्वासन पर कांग्रेसियो ने श्रमदान वापस लिया

सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…

2 hours ago

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

2 hours ago