वृक्षारोपण, पर्यावरण समिति व जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न

वृक्षारोपण के संबंध में समस्त विभाग कार्य योजना तैयार कर जल्द से जल्द कराए उपलब्ध

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक के दौरान डीएफओ द्वारा वृक्षारोपण के संबंध में कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध न करने वाले विभागों के बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागों को सख्त निर्देश दिए की वृक्षारोपण के लिए भूमि का चिन्हांकन जल्द से जल्द कर उसकी कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध करा दे। इसके अलावा गड्ढों की खुदाई का कार्य भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान नगर विकास विभाग, जल शक्ति विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग की जियो टैगिंग पूर्ण न होने पर जिलाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने पौधों के रोपण के उपरांत उसके संरक्षण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। नगर विकास विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष वृक्षारोपण करते हुए उसकी देखभाल के भी निर्देश दिए तथा जगह का चिन्हांकन करते हुए मियावाकी पद्धति से पौधों का रोपण करने को कहा गया। इस दौरान उन्होंने तमसा नदी के किनारे भी अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करते हुए देखभाल के भी निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रशांत नागर, डीएफओ, डीसी मनरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

3 minutes ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

57 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

59 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

1 hour ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

2 hours ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

2 hours ago