February 22, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल के बलिदान दिवस को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) रविवार को लवरछी बाई पास स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कैम्प कार्यालय पर बलिदान दिवस को लेकर खेत मजदूर यूनियन प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के साथ एक आवश्यक बैठक की गयी।
जिसमें विनोद कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ, 19 दिसंबर को बलिदान दिवस के अवसर पर कैंपस कार्यालय से सरयू घाट होते हुए, पूरे नगर का भ्रमण कर अनन्त पीठ आश्रम पर बिस्मिल के समाधि पर पुष्प अर्पित कर तहसील परिसर में, जन समस्याओं को लेकर सांकेतिक बैठक किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा, कामरेड रामध्यान प्रधान,कामरेड आजाद अंसारी, कामरेड राजेन्द्र पाल,कामरेड श्याम सुंदर गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।