भारतेंदु सभागार कक्ष में मण्डल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में भारतेंदु सभागार कक्ष में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक तकनिकी संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार 23 जून ,2023 को सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इंफ़्रा) राहुल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर जे चौधुरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन) अभिनव पाठक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) पंकज केशरवानी,वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर( ऑपरेशन) अनिल श्रीवास्तव, मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा, जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ,सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एवं राजभाषा अधिकारी प्रदीप कुमार तथा स्टेशन राजभाषा समिति के सदस्यों समेत मंडल कार्यालय पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने कहा की मुझे प्रसन्नता है कि वाराणसी मंडल द्वारा राजभाषा हिंदी के विकास और प्रसार हेतु नियमित रूप से राजभाषा से संबंधित बैठकों, निरीक्षण, संगोष्ठी, कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया ही जा रहा है, साथ ही, भारत सरकार के निर्देशानुसार वार्षिक कार्यक्रम एवं नियमों- अधिनियमों का भी अनुपालन किया जा रहा है। समय-समय पर राजभाषा से संबंधित रिपोर्टिंग भी की जा रही है। वाराणसी शहर अत्यंत प्राचीन है और धार्मिक व सांस्कृतित धरोहरों से पूर्ण है। यह महान साहित्यकारों, चिंतकों एवं मनीपियों का नगर है। हिंदी भाषा के विकास और विस्तार में इस नगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दृष्टि से हमारा वह सौभाग्य है कि वाराणसी मंडल सदैव यहाँ की साहित्यिक और सांस्कृतिक धरोहर से संसाधित रहेगा। हमारे मंडल के कर्मचारी कार्यालय के दैनिक कामकाज के प्रति निष्ठावान एवं कर्मठ हैं। साथ ही वे राजभाषा में भी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। राजभाषा के मंच के माध्यम से उन्हें अपने साहित्यिक रूचि और कला-कौशल को दिखाने का अवसर मिलता है। पिछली बैठक के दौरान ही हमारे मंडल के एक कर्मचारी के पुस्तक विमोचन के माध्यम से उनके साहित्यिक कौशल का अदभुत परिचय हमें देखने को मिला। आज यांत्रिक विभाग द्वारा प्रस्तुति दी जा रही हैं,मैं उनकी प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। मंडल में सभी कार्यों में राजभाषा का प्रयोग सफलता पूर्वक किया जा रहा है। आशा करता हूँ कि इसी प्रकार से आगे भी आपलोग मंडल में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी राहुल श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा की मुझे हर्ष है कि आप सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन कर रहा है। राजभाषा हिंदी को अपने दैनिक कामकाज में अधिक से अधिक प्रयोग करना, हमारे मौलिक कर्तव्यों में से एक है। हमें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं गुणवत्ता के साथ करना है। साथ ही भारत सरकार द्वारा निर्देशित नियमों का अनुपालन भी सुनिश्चित करना है। आप सभी अवगत हैं कि हमारा मंडल राजभाषा की दृष्टि से का क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहाँ राजभाषा हिंदी में काम करना हम सभी का संवैधानिक दायित्व है। इसलिए हमारा यह विशेष कर्तव्य है कि इसमें किसी भी प्रकार की गिरावट न आने पाए। हमारे मंडल में नियमित रूप से साहित्यकारों की जयंतियों एवं संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विभागों में यूनिकोड के माध्यम में कम्प्यूटरों में हिंदी में काम किया जा रहा है। हिंदी को तकनीक से भी जोड़ने का कार्य सराहनीय है।शुक्रवार को बैठक के साथ तकनीकी गोष्ठी के अंतर्गत यांत्रिक विभाग द्वारा एक प्रस्तुति भी दी जा रही है। मैं उम्मीद करता हूँ इस प्रस्तुति हम सभी लाभान्वित होंगे।
राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक एवं तकनीकी संगोष्ठी का संचालन करते हुए राजभाषा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह ने राजभाषा पर सुझावों पर विस्तृत चर्चा की और किये गये सुधारों के बारे में सदस्यों को अवगत कराया । इस बैठक के दौरान राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गयी,पिछले कार्यन्वयन समिति की बैठक के कार्यवृन्त की पुष्टि की गयी तथा अगली बैठक हेतु सुझाव लिए गये । धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी, सहायक संरक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह द्वारा किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

5 minutes ago

महाराजगंज में डीआईजी एस. चनप्पा का वार्षिक निरीक्षण, होली-रमजान पर सख्त अलर्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में मंगलवार को गोरखपुर परिक्षेत्र के डीआईजी एस. चनप्पा ने…

7 minutes ago

आगरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से एक दिन पहले 10वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। Agra के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में…

8 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

10 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

16 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

25 minutes ago