ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बलिया की बैठक गुरुवार को गुरुद्वारा रोड स्थित मंजय साड़ी हाउस पर हुई। इसमें आगामी 27 मई को संस्थापक अध्यक्ष बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर प्रतिमा अनावरण, एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन, स्मारिका प्रकाशन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान आगामी कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समितियों का गठन करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है। पत्रकारों के मान सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।
कहा कि आगामी 27 मई को गड़वार में संस्थापक अध्यक्ष बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि पर आयोजित एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन तथा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। यह जिले में अब तक हुए पत्रकार सम्मेलनों में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम को भव्य तथा ऐतिहासिक बनाने के लिए आप सभी को तन मन धन से लगना होगा। इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बसंत पांडे, कृष्ण मुरारी पांडेय, मंजय सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, शिवसागर पांडेय, दीपक कुमार, प्रभाकर सिंह, श्यामप्रकाश शर्मा, वीर बहादुर सिंह, अनिल सिंह, कैलाश पति सिंह, विप्लव सिंह, अभिजीत सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह ने किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

60 minutes ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

1 hour ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

1 hour ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

1 hour ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago