प्रधानमंत्री जन विकास योजनान्तर्गत परियोजनाओं के की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जन विकास योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुमोदित 03 परियोजनाओं में से 02 परियोजनाओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु निर्गत नवीन गाइड लाइन में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जिला स्तरीय समिति के अनुमोदनोपरान्त शासन/निदेशालय को प्रेषित किये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार, संत कबीर नगर में बैठक आहूत की गयी।
बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रेषित 03 परियोजनाओं में से 02 परियोजनाओं क्रमशः विकास खण्ड-सेमरियावां में स्थित ग्राम-सुकरौली एवं उसरा शहीद में आंगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण को पुनः वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु निर्गत नवीन गाइड लाइन में दी गयी व्यवस्था के अनुसार जिला स्तरीय समिति के अनुमोदनोपरान्त शासन/निदेशालय को प्रेषित किया जाना है, जिसपर उपस्थित सदस्य एवं अधिकारीगण द्वारा सर्वसम्मति से उक्त प्रस्ताव को शासन/निदेशालय को प्रेषित किये जाने हेतु सहमति प्रदान की गयी है।
उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु विभिन्न विभागों से प्रस्ताव प्राप्त कर जिला स्तरीय समिति से अनुमोदनोपरान्त शासन/निदेशालय को नवीन प्रस्ताव प्रेषित किया जाय, जिसके सम्बन्ध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विभिन्न विभागों को प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने हेतु जिलाधिकारी की तरफ से निर्देश दिये जा चुके हैं। विभागों से 15 किमी0 की त्रिज्या में आने वाले 25 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी वाले ग्रामों को सम्मिलित करते हुए निर्विवाद निःशुल्क भूमि सहित प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरान्त बीएल सी व डीएलसी के अनुमोदनोपरान्त शासन को प्रेषित किया जायेगा।
बैठक में सांसद प्रवीण कुमार निषाद, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, संत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, रिफातुल्लाह अन्सारी, शफीकुर्रहमान सदस्यगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

7 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

7 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

8 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

8 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

8 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

9 hours ago