डीएम की अध्यक्षता में जीपीडीपी अन्तर्गत क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में निर्धारित एजेण्डा बिन्दु के अनुसार ग्राम पंचायत विकास एवं सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण पर चर्चा के साथ सरकार द्वारा थीमवार निर्धारित गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी श्री कुमार ने भारत सरकार द्वारा निर्धारित थीम के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित थीम जैसे ‘‘गरीबी मुक्त गॉव’’ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आजीविका और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कराना, आर्थिक विकास और रोजगार सृजन, भोजन उपलब्ध कराना, किसानों की आय में वृद्धि, आवास, पानी और स्वच्छता सुनिश्चित कराना, मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराना आदि से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
इसी प्रकार निर्धारित थीम स्वस्थ गॉव, बाल मैत्री गॉव, पर्याप्त जल युक्त गॉव, स्वच्छ और हरित गॉव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गॉव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गॉव, सुशासन वाला गॉव, महिला हितैषी गॉव के स्थानीय लक्ष्यों पर चर्चा एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य योजना बनाये जाने सम्बंधित बिन्दुओं पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत विकास योजना के अन्तर्गत निर्धारित प्रत्येक थीम पर जिम्मेदार नोडल विभाग एवं विभागीय अधिकारी को थीम के स्थानीय लक्ष्यों को हॉसिल करने की दिशा में तत्परता के साथ कार्य योजना बना कर कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों की कार्य योजना विषय व थीम के अनुसार तैयार किये जाने हेतु निर्देशित किया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना में कम लागत तथा बिना लागत की गतिविधियां जो जनहित एवं स्थानीय लोगो के लिए लाभकारी हो, को प्राथमिकता पर शामिल किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिरूद्ध कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम जीशान रिजवी, जिला विद्यालय निरीक्षण मनमोहन शर्म, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, अधिशाषी अभियन्ता दिव्यरंजन, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजयश्री, ओएसडी बलदाऊ शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago