आईडियल पत्रकार संगठन की बैठक सम्पन्न

पत्रकारों के लिए सजग प्रहरी का काम कर रहा हैं आईडियल पत्रकार संगठन-अजय मिश्रा

फूलपुर/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल पत्रकार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में ज़ेड एफ एम कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई, साथ ही संगठन के विस्तार की कड़ी में संगठन में नव सदस्यता प्राप्त पत्रकारों को राष्ट्रीय व प्रादेशिक संगठनात्मक ढांचे में पद से सुशोभित किया गया। आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने घोषणा करते हुए बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन देश के 13 से अधिक राज्य सहित महाराष्ट्र और यूपी में मजबूती से काम कर रहा है और सदैव पत्रकारों के हित को लेकर सजग प्रहरी की भूमिका निभा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की आइडियल पत्रकार संगठन पूरे देश में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न पर चुप नहीं बैठेगा, पूरे देश के पत्रकारों की लड़ाई आइडियल पत्रकार संगठन लड़ेगा l आइडियल पत्रकार संगठन के जिला संरक्षक भानु प्रताप सिंह ने भी संगठन को मजबूत बनाने पर अपना विचार व्यक्त किया lआइडियल पत्रकार संगठन को मजबूती प्रदान करने की उद्देश्य से क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी जेड एफ एम टाइम्स के संस्थापक संपादक, जीशान अहमद खान को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया, रफीक फूलपुरी को प्रदेश सहसंयोजक व अबू ताल्हा आज़मी प्रदेश प्रमुख सचिव,बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता ने किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से भानु प्रताप सिंह, आफताब आलम, विनोद शर्मा, संतोष जायसवाल, बृजभान विश्वकर्मा, संतोष सिंह, नुरुलऐन फिरौजी सहित आदि लोग रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिव्यांगजनों की प्रतिभा का उत्सव: दो दिवसीय प्रदर्शनी में उमड़ा जनसैलाब

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l दिव्यांगजन सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में दिव्य…

7 minutes ago

किसानों के लिए बड़ी पहल: 13 फरवरी को सेंट्रल बैंक का कृषि ऋण शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के किसानों, पशुपालकों और कृषि उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण…

17 minutes ago

परमधाम परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिवाचरण एवं धार्मिक आयोजन

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l अद्वैत शिवशक्ति परमधाम परिसर, इहा बिहरा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर…

32 minutes ago

शिवबारात में गड़बड़ी फैलाई गई तो प्रशासन किसी कीमत पर नहीं बख्शेगी : थानाध्यक्ष

ईओ ने नगर की साफ सफाई का दिया आश्वासन मऊ (राष्ट्र की परम्परा)शिवरात्रि के आगामी…

40 minutes ago

शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकन्दरपुर /बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को…

59 minutes ago

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

3 hours ago