संत कबीर नगर ( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहें।
अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक दिवाकर पाण्डेय ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक ऋण योजना, ऋण जमा अनुपात, वित्तीय समावेसन सहित अन्य ऋण योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना इत्यादि में बैंको को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समीक्षा बैठक में वित्तीय समावेशन योजनाओं, आरसेटी वित्तीय समावेशन को प्राप्त करने के लिए वित्तीय साक्षरता का प्रयास, ऋण जमा अनुपात में अपेक्षित वृद्धि, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करना, किसानों की आय को दोगुना करना ,दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ,प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, जिला उद्योग केंद्र खादी ,ग्रामोद्योग बोर्ड ,मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना में जिले की उपलब्धि, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना ,स्वतः रोजगार योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने अग्रणि बैंक प्रबन्धक सहित सभी बैंकर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड धारकों सहित अन्य योजनाओं के आवेदकों की ऋण सम्बंधित पत्रावली का परीक्षण करते हुए पात्र आवेदकों का ऋण स्वीकृत करते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें, आवेदन पत्र में छोटी-मोटी त्रुटियों को आवेदक एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारी से बात कर निस्तारित करें।
बैठक मे आरसेटी के प्रगति और जिले के CD Ratio और प्राथमिकता क्षेत्र ऋण की प्रगति पर काफी असंतोष ब्यक्त किया गया और इसमे तुरंत सुधार लाने का निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश निषाद, उद्योग संघ के अध्यक्ष अरविंद पाठक, आर बी आई के सहायक महाप्रबंधक मार्कण्डेय चतुर्वेदी, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र राज कुमार शर्मा, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 जीशान रिजवी उप कृषि निदेशक लोकेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र शुक्ल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ध्यानचन्द, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य विभाग एवं बैंक के सभी जिला समन्वयक उपस्थित रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…