निर्ममता: पारिवारिक कलह में कलयुगी मां ने की तीन वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या

बच्चे की मौके पर हुई मौत, महिला ने भी गला काट कर की आत्महत्या का प्रयास

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ग्रामसभा सिंदुरिया में एक कलयुगी मां ने अपने ही 3 वर्षीय बेटे को बंद कमरे में पेट में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया तथा अपने गर्दन को भी काट कर की आत्म हत्या का प्रयास ।
गौरतलब है कि ग्राम सभा सेंदुरिया ऊर्फ बिशुनपुर में अजीत यादव पुत्र राजनाथ यादव की पत्नी आरती उम्र 26 वर्ष अपने 3 वर्ष के लड़के केशव को कमरे में बंद कर अपने ही हाथों पेट में चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया तथा अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास की। आरती के शोर मचाने पर ही अगल बगल के लोगों ने फाटक तोड़वाया तथा परिजनों ने एंबुलेंस से इलाज हेतु अस्पताल ले गए।

घटना के समय जेठानी रूबी ,ननद अनीता तथा इसके बच्चे खुशी, कार्तिक तथा छोटी ननद निशा घर में मौजूद रहे। घटना की सूचना पर अहिरौली बाजार के प्रभारी थाना अध्यक्ष पंकज गुप्ता घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए तथा महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजवाए जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहा इलाज चल रहा है।

घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह तथा आस पास के लोगों ने बताया कि हिला काफी गुस्सैल स्वभाव की थीथl आवेश में आकर अपने बेटे को चाकू मार दिया और स्वयं को भी मार कर आत्महत्या का प्रयास की। सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना स्थल पर क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता घटनास्थल पर मौजूद रहकर घटना के बारे में जानकारी ली आरती के पति अजीत यादव तथा जेठ आशीष यादव दिल्ली दिसंबर महीने में गए है तथा पिता राजनाथ यादव लुधियाना में हैंडलूम चलाने की नौकरी करते हैं जो अपनी पत्नी को लेकर जनवरी महीने में लुधियाना काम करने गए।आस पास कि लोगों ने बताया कि केशव बहुत होनहार बच्चा था।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago