मतदान केन्द्रों के सम्भाजन के सम्बन्ध में डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1500 मतदाताओं के आधार पर किये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।बैठक के दौरान डीएम मोनिका रानी ने बताया की मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में आयोग की ओर से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि सम्भाजन की कार्यवाही के दौरान एक मतदान केन्द्र पर 1500 सौ से अधिक मतदाताओं की संख्या होने, मतदान केन्द्र अस्थायी भवन में होने अथवा भवन की स्थिति जर्जर होने तथा मतदान केन्द्र की दूरी 02 कि.मी. से अधिक होने की स्थिति में मतदान केन्द्रों के सम्भाजन प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।जनपद बहराइच में समाविष्ट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सम्भाजित मतदेय स्थलों की प्रकाशित सूची के सम्बन्ध में प्राप्त हुई आपत्तियां एवं सुझाव सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को इस निर्देश के उपलब्ध करा दिये गये कि सम्बन्धित का निस्तारण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अधीन कराते हुए आख्या उपलब्ध करा दी जाए। इस अवसर पर विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड के प्रतिनिधि बैजनाथ रस्तोगी, कांग्रेस से मोपीनाथ, भाजपा से रणविजय सिंह, बीएसपी से सत्य नारायन, सपा से रामहर्ष यादव, एनसीपी से राजेश कुमार, आरएलडी से डॉ. अज़ीमुल्ला खान, अपना दल (सोनेलाल) से गिरीश कुमार पटेल, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एप् जिलाधिकारी सदर पूजा चौधरी, नानपारा के अजित परेश, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, बनकटाशिव धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भटनी क्षेत्र के सल्लहपुर स्थित बनकटाशिव में आयोजित श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं…

21 minutes ago

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

29 minutes ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

35 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

2 hours ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

2 hours ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

2 hours ago