डीएम की अध्यक्षता में लम्बित शिकायती संदर्भो के त्वरित निस्तारण हेतु बैठक सम्पन्न

डीएम के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के दूसरें एवं चौथे शुक्रवार को शिकायती संदर्भो के निस्तारण हेतु आयोजित की जाती है विशेष जनता दर्शन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लम्बित शिकायती संदर्भो के निस्तारण के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में 37 शिकायती संदर्भो से सम्बंधित पक्षकारों के प्रकरणों की सुनवाई की गयी।
जिलाधिकारी ने तहसीलवार एक-एक प्रकरणों की सुनवाई करते हुए मामलों से सम्बंधित सक्षम अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियो/लेखपाल को मौके पर बुला कर दोनो पक्षों की बात को सुनते हुए तत्काल निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। विभिन्न मामलों में जिलाधिकारी ने प्रकरण से सम्बंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरान्त सम्बंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/लेखपाल की उपस्थित में नियमानुसार निस्तारण के परिणाम का फीड बैक एवं संतुष्टि भी शिकायतकर्ताओं से पूछा।
शिकायती संदर्भो से सम्बंधित आज आयोजित निस्तारण बैठक में कब्जा सम्बंधी, प्रधानमंत्री आवास, परिवार रजिस्टर में नाम सम्मिलित किये जाने, ग्राम प्रधान के विरूद्ध जांच, नाली निर्माण, विकास कार्यो में अनियमितता, कब्रिस्तान भूमि की पैमाईश, वरासत, कन्या सुमंगल योजना, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, जमीन की पैमाइश, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, जाति/निवास प्रमाण पत्र, अवैध कब्जा, अन्त्योदय राशन कार्ड, रास्ता अवरूद्ध करने का मामला, नवीन परती पर विद्युत विभाग द्वारा वसूली नोटिस आदि से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई सम्बंधित विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थित में करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। कुछ प्रकरणों में जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत राजस्व कर्मचारियों से प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए दोनो पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, तहसीलदार खलीलाबाद डा0 सुनील कुमार, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, अधि0 अभि0 पी0डब्लू0डी0 आर0के0पाण्डेय, जिला पंचायज राज अधिकारी पी0के0 यादव, अधि0अभि0 विद्युत रणधीर कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, ओ0एस0डी0 बलदाऊ जी शर्मा, ईडीएम राकेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी/लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

10 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

21 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

21 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago