स्वच्छ सर्वेक्षण में फीडबैक प्राप्त कर सर्वोच्च रैंकिंग दिलाने के लिए किया गया बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नगर निगम गोरखपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों एवं नगर सफाई महाअभियान कार्यक्रम के सम्बन्ध में मंगलवार को महापौर के निर्देशानुसार, नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। मुख्यमंत्री के आदेशानुक्रम में नगर आयुक्त द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में जन सम्पर्क, जन सहयोग एवं जन भागीदारी के माध्यम से नगर को स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी लाने हेतु वार्ड एवं जोन स्तर पर सम्पूर्ण स्वच्छता रैली आयोजन करने हेतु, निर्देशित किया गया। इस हेतु पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक वार्ड में जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड के सभ्रान्त निवासियों के सहयोग के साथ समन्वय स्थापित कर जनता को साफ-सफाई, प्रतिबन्धित पालीथिन, सेग्रीगेटेड कूडा कलेक्शन आदि के सम्बन्ध में जागरूक किया जाएगा, साथ ही साथ नगर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से सिटीजन फीडबैक की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। उक्त बैठक में नगर निगम, गोरखपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में अधिक से अधिक सकारात्मक फीडबैक प्राप्त कर सर्वोच्च रैंकिंग दिलाने हेतु योजनाओं पर बिन्दूवार चर्चा की गयी। नोडल अधिकारी एस0बी0एम0 द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को सिटीजन फीडबैक के लिंक एवं सर्वे में पूछने वाले प्रश्नों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ,जो निम्नवत हैं कि क्या आपके घर से हर दिन कचरा इकट्ठा किया जाता है?
उत्तर- हां।क्या आप अपने घर में कचरे को अलग-अलग करते हैं (गीला और सूखा)?
उत्तर- हां
क्या आपके नगर के नाले या ड्रेन्स दृश्यमान रूप से साफ हैं?
उत्तर- हां
क्या आप अपने शहर में RRR (कूड़ा कम उत्पन्न करें, पुनः उपयोग करें और रीसाइकल करें) केंद्र के बारे में जागरूक हैं?
उत्तर- हां
क्या आपने हाल ही में अपने शहर में कोई सामुदायिक शौचालय / सार्वजनिक शौचालय (CT / PT) का उपयोग किया है?
उत्तर- हां
क्या शहर में सामुदायिक शौचालय / सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ और अच्छी तरह से रखे गए हैं?
उत्तर- हां
क्या आपको ज्ञात है कि आप डिजिटल मानचित्रों/मैप पर नजदीकी सामुदायिक शौचालय / सार्वजनिक शौचालय (CT / PT) को खोज सकते हैं?
उत्तर- हां
आप अपने आस-पड़ोस की साफ-सफाई को कितना रेट करेंगे?
उत्तर- बहुत संतुष्ट
आप अपने शहर की समग्र स्वच्छता को कितना रेट करेंगे?
उत्तर- बहुत संतुष्ट । उक्त बैठक में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, सहायक नगर आयुक्त/नोडल अधिकारी एस0बी0एम0 डा0 मणि भूषण तिवारी, सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक एवं स्वच्छ भारत मिशन की टीम उपस्थित रही।

rkpshomnath

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

5 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

6 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago