गोरखपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l प्रतिवर्ष 11 से 13 जनवरी के मध्य चम्पा देवी पार्क में होने वाले गोरखपुर महोत्सव के अब तक की तैयारियो के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना की अध्यक्षता में गठित उप समितियों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन हेतु बनाई गयी समितियां, अपने अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करे और महोत्सव समिति अपने कार्यों/कार्यक्रमों के सम्पन्न करने हेतु, आवश्यक मांग शीघ्र उपलब्ध करा दे।
उन्होंने निर्देश दिया कि गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और उनके अधिक से अधिक स्टाल लगाये जाये, जिसमें ओडीओपी के टेराकोटा एवं रेडीमेन्ट गारमेन्ट भी शामिल रहे।। इसी प्रकार कृषि प्रदर्शनी, विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेला, व्यापार मेला, आदि का भी स्टाल लगाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में फूड जोन, फल फूल सब्जी का प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, टैलेन्ट हन्ट हेतु कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त विज्ञान प्रदर्शनी एंव पेन्टिंग प्रतियोगिता आदि भी कराया जायेगा। बैठक मे बताया गया कि, आटो मेला स्टाल लगाने हेतु अपर आयुक्त वाणिज्य कर से सम्पर्क किया जा सकता है। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

17 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

18 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

18 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

18 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

18 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago