बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पूर्वांचल विकास निधि जिलांश के अंतर्गत आवंटित धनराशि के सापेक्ष प्रस्तावित कार्यों को अंतिम रूप दिए जाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं की जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाय। गाइडलाइन/नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रस्तावित कार्यों को अंतिम रूप दिया जाय। लोक निर्माण विभाग से परीक्षण करते हुए आगामी 03 दिन के अंदर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल विकास निधि जिलांश के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा जनपद को सामान्य मद में रूपये-964.290 लाख धनराशि तथा एस0सी0पी0 मद में रूपये-267.858 लाख धनराशि आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राप्त धनराशि के सापेक्ष माननीय सदस्य, विधान परिषद/विधानसभा से कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव प्राप्त किया गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…
पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…
कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होलिका दहन, होली और ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस ने पत्नी की हत्या के प्रयास के सनसनीखेज मामले में…
त्योहार पर मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान, व्यापारियों को सख्त निर्देश बलिया (राष्ट्र कि…