Categories: धर्म

मेडिटेशन गुरु उपाध्याय 108 विहसंत सागर महाराज का 40 वा जन्मोत्सव डबरा में मनाया गया

डाबरा/मध्यप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
मुनिश्री ने अपने प्रवचन देते हुए भक्तों से कहा दिगंबर मुनि अपना जन्मोत्सव कभी नहीं मनाते वह परोपकार दिवस मनाते हैं, क्योंकि हमारा जन्म मुनि बनकर स्वयं का कल्याण करने के लिए हुआ है, यदि इस राह में कोई हमारे साथ जुड़ जाता है तो हम सोचते हैं कि हमारे साथ-साथ इस जीव का भी कल्याण हो जाए। समारोह में जैन भजन सम्राट राजीव विजयवर्गीय ने अनेकों जैन भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों का मन मोह लिया, जिसका धर्म प्रेमी बंधुओ ने भरपूर आनंद लिया। समारोह में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री मुन्ना लाल गोयल,भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट, मनोज जैन( जैन कॉलेज)एवं अन्य गुरु भक्त उपस्थित हुए।कार्यक्रम की शुरुआत गणाचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुनि को पिछी कमंडल एवं सिंघासन भक्तों द्वारा भेंट किया गया। समस्त भारत से हजारों से भी अधिक की संख्या में मुनि भक्त उपस्थित हुए और उपस्थित अतिथियों का सम्मान आरोग्यमय में वर्षा योग समिति के सदस्य विनोद जैन, अरुण जैन, नीरू जैन, महावीर जैन, महेंद्र जैन, हेमंत जैन, राजू जैन, ममता जैन, जितेंद्र जैन, बसंत जैन, दिनेश जैन, रवि जैन, लोकेश जैन, सुशीला जैन शास्त्री अनुराग जैनअमन जैन एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। एवं समस्त डबरा के मंचों द्वारा मुनिश्री को अर्घ समर्पित किए गए एवं महा आरती की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

1 hour ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

1 hour ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

1 hour ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

2 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

2 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

2 hours ago