चिकित्सा शिविर में मरीजों का परीक्षण कर बांटी गई दवाएं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के रूपईडीहा गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा अवध प्रांत की ओर से नगर पंचायत रुपईडीहा के केवलपुर में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगाया गया । केवलपुर सहित मिहींपुरवा, खैरहनिया, मनवरिया, मझगवा स्वास्थ शिविर में डॉ हरिओम,डॉ अमित द्विवेदी,डॉ इशिता,डॉ आयुषी,डॉ देवेंद्र कुमार मिश्रा ने 300 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की । मीडिया कर्मियों के पूछने पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्र ने बताया कि तीन साल से चल रही यह पहल शानदार है । प्रतिष्ठित चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं। महंगी दवाइयां भी दी जा रही हैं। वास्तव में यही जनकल्याण है। स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टॉयफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, आंखों की बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। कई ऐसे मरीज भी मिले, जिन्हें आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी गई ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

23 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

28 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

42 minutes ago

माता-पिता और शिक्षक के समन्वय से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है: पुष्पा चतुर्वेदी

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…

53 minutes ago

जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे केंद्रों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…

1 hour ago

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

3 hours ago