बी0आर0सी0 रामपुर कारखाना में मेडिकल एसेसमेंट कैम्प का हुआ आयोजन

आयोजित कैंप में कुल 65 दिव्यांग बच्चों के परीक्षणोपरान्त मंदबुद्धि के 8, अस्थि दिव्यांगता के 3 एवं सी0पी0 के 3 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र किया गया निर्गत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में ज्ञानेन्द्र सिंह ,जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा द्वारा दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरिया के सहयोग से निर्गत करने हेतु बी0आर0सी0 रामपुर कारखाना में मेडिकल ,एसेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर सतिराम, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाॅ0 केशव प्रसाद ऑर्थोपेडिक सर्जन, डाॅ पंकज कुमार नेत्र सर्जन, डाॅ तैय्यब अली ,बाल रोग विशेषज्ञ, डाॅ दिव्य दीपक श्रीवास्तव, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा कैंप में कुल 65 दिव्यांग बच्चों के परीक्षणोपरान्त जिसमें मंदबुद्धि के 8, अस्थि दिव्यांगता के 3 एवं सी0पी0 के 3 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।
निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार जनपद में कुल 17 कैंपों का आयोजन माह जुलाई 2023 से माह सितम्बर, 2023 के मध्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें बी0आर0सी0 रामपुर कारखाना में किया गया। मेडिकल एसेसमेंट कैंप में स्पेशल एजुकेटर संदीप कुमार सिंह, सुधा, रेनु पाण्डेय, प्रतिभा यादव ,विनोद कुमार गौतम एवं रोहित पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना एवं बी0आर0सी0 कर्मचारियों के द्वारा विशेष योगदान दिया गया। 02 अगस्त को बीआरसी देसहीं देवरिया कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दिव्यांग बच्चों को अपने साथ आधार कार्ड दो फोटो फोटोग्राफ्स एवं स्वालंबन पोर्टल पर ऑनलाइन करते हुए उसकी रसीद की छाया प्रति साथ में लाना अनिवार्य होगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश देती काव्य गोष्ठी में प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर…

3 hours ago

विदाई समारोह में भावुक हुए छात्र, नए सफर के लिए मिली प्रेरणा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l बी.आर.डी.बी.डी. पी.जी. कॉलेज आश्रम बरहज में बी.ए. छठवें सेमेस्टर के राजनीति…

3 hours ago

करौंदी में जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़: लाठी-डंडों से हमले में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, 10 नामजद

फाइल फोटो बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदी में लंबे समय से…

3 hours ago

माँ बगलामुखी जयंती पर गोरखपुर में 24 घंटे का भव्य महायज्ञ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)माँ बगलामुखी के पावन प्राकट्य दिवस एवं जयंती के अवसर पर गोरखपुर…

4 hours ago

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: महराजगंज से 10 श्रद्धालुओं का दल गुजरात रवाना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन आस्था और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक सोमनाथ मंदिर में आयोजित…

4 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम का सख्त संदेश, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

संपूर्ण समाधान दिवस में 39 शिकायते, 04 का मौके पर निस्तारण महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago