बीते149 दिन में सबसे अधिक कोविड के 1890 मामले सामने आये

नयी दिल्ली एजेंसी। भारत में कोरोना वायरस के 1890 नए मामले सामने आये हैं जो कि 149 दिन में सबसे अधिक हैं। इसके बाद उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या बढ़कर 9433 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। देश में पिछले साल अक्टूबर में एक दिन में 2208 मामले सामने आए थे। मंत्रालय ने बताया कि सात और संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है। इनमें से दो-दो मौतें महाराष्ट्र और गुजरात में 24 घंटे के दौरान हुई जबकि केरल ने पूर्व के रिकार्ड का मिलान करने के बाद तीन मरीजों की मौत की जानकारी दी। दैनिक संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत है।

कोविड-19 के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,04,147) हो गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या कुल मामलों का 0.02 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.79 प्रतिशत है। अबतक 4,41,63,883 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अबतक कोविड रोधी टीके की 220.65 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

17 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

17 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago