मऊ के चिकित्सक ने विदेश में लहराया परचम

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुमेह (डायबिटीज) के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, प्रकाश हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर मऊ के मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव सिंह ने थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित विश्व मधुमेह संगठन के वार्षिक सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। इस सम्मेलन में पूरे विश्व भर से हज़ारों चिकित्सक और स्वास्थ्य वैज्ञानिक मौजूद रहे, जिसमें डॉ. गौरव सिंह ने अपने शोध कार्य को प्रस्तुत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। यह उपलब्धि न केवल डॉ. सिंह के लिए बल्कि पूरे जनपद मऊ के लिए भी गर्व की बात है। डॉ. गौरव सिंह के शोध पत्र को सम्मेलन में विशेषज्ञों द्वारा सराहा गया और उनकी इस उपलब्धि ने मऊ के चिकित्सकों की क्षमताओं को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया। यह उपलब्धि मऊ के चिकित्सा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में और भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रकाश हॉस्पिटल व ट्रॉमा सेंटर मऊ के चेयरमैन डॉ मनीष राय, डायरेक्टर डॉ नीतीश राय और कर्मचारियों ने डॉ. गौरव सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Karan Pandey

Recent Posts

कलह ही दरिद्रता की जड़: संवाद और सौहार्द से ही समृद्धि संभव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।समाज और परिवार की प्रगति का मूल आधार शांति, विश्वास और सतत…

2 minutes ago

सुबह 5 से 8 बजे तक चला विशेष चेकिंग अभियान, 214 लोग जांच के दायरे में

देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 214 लोगों व 132 वाहनों की जांच, पुलिस ने बढ़ाया…

56 minutes ago

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

घुघली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, पुलिस…

57 minutes ago

जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक…

1 hour ago

सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…

2 hours ago

Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…

2 hours ago