बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को बलिया के राजकीय पॉलिटेक्निक ग्राउंड में 252 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की मौजूदगी में नवदंपतियों को आर्थिक सहायता एवं उपहार सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा गणेश प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। दोनों मंत्रियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सरकार की ओर से प्रदान की जाने वाली सहायता राशि और 24 प्रकार की घरेलू सामग्री सौंपी।
एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
प्रभारी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित इस योजना ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत दी है। पहले बेटियों की शादी के लिए परिवारों को आर्थिक संकट झेलना पड़ता था, लेकिन अब सरकार की मदद से आर्थिक अभाव विवाह में बाधा नहीं बनता। उन्होंने जानकारी दी कि विवाह अनुदान राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के अनुसार, एक लाख रुपये की सहायता राशि में से 60 हजार रुपये सीधे वधू के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे, जबकि 25 हजार रुपये की उपहार सामग्री दी गई है। शेष राशि आयोजन की व्यवस्थाओं पर व्यय होती है।
ये भी पढ़े – देवरिया में GST स्थापना दिवस पर मैत्री क्रिकेट मैच, विभाग-व्यापारियों में बढ़ा सामंजस्य
24 प्रकार की उपहार सामग्री का वितरण
नवदंपतियों को पांच साड़ियां, चुनरी, चांदी की पायल व बिछिया, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कढ़ाई, ट्रॉली बैग, सीलिंग फैन, आयरन प्रेस, डबल बेड चादर, कंबल, गद्दे, तकिए सहित कुल 24 प्रकार की घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई। साथ ही दोनों पक्षों को लड्डू एवं ड्राई फ्रूट के पैकेट भी वितरित किए गए।
17 विकास खंडों से पहुंचे लाभार्थी
जिले के 17 विकास खंडों से आए जोड़ों के लिए विवाह स्थल पर ही पंजीकरण काउंटर और ब्यूटी पार्लर की सुविधा उपलब्ध कराई गई। प्रशासन ने इसे गरीब परिवारों के लिए वरदान बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।
सरकार का दावा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सादगी, पारदर्शिता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बन रहे हैं।
Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। संकट की घड़ी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने संवेदनशील बैंकिंग…
27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ विज्ञान, राजनीति, खेल और विश्व इतिहास के कई अहम मोड़ों…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से Deoria Traffic Police Checking…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। GST स्थापना दिवस के अवसर पर वाणिज्य कर (राज्य कर) विभाग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। एनएच-31 से जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले मार्ग पर स्थित जनाड़ी…