बिजली का करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत

सिवान/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। नौतन प्रखंड क्षेत्र के सेमरिया गंगा मोड़ के समीप भवन निर्माण कार्य करने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक अधेड़ राज्यामिस्त्री की मौत हो गई। बता दें कि सेमरिया गांव निवासी योगेंद्र पंडित राज मिस्त्री का काम करते हैं। रोजाना की तरह रविवार को भी सेमरिया गंगा मोड़ पर पूर्व से चल रहे भवन निर्माण कार्य करने गए। वहीं पर करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने की बात दो तरह से बताई जा रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि भवन निर्माण में बनाए जा रहे कॉलम का सरिया सीधा करने के दौरान बगल से गुजर रहे हाई टेंशन के तार से लग गया जिससे उक्त राजमिस्त्री करंट की चपेट में आ गया; वहीं कुछ लोग बता रहे हैं कि ट्रांसफार्मर के पास लघुशंका करने गए थे। इसी दौरान करंट लगने से बेहोश हो गए। वहीं अफरातफरी में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि मृत राजमिस्त्री की पांच पुत्रियां तथा एक पुत्र हैं। तीन पुत्रियों का विवाह हो चुका है। जबकि दो पुत्री तथा पुत्र अविवाहित हैं। वह घर एकमात्र कमाऊ सदस्य था, जिसकी मौत से जीविकोपार्जन करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। इस हृदयविदारक घटना से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

Read more-http://ce123steelsurvey.blogspot.com

Karan Pandey

Recent Posts

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

4 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

4 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

4 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

4 hours ago

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: महराजगंज में लगेगा मेगा क्रेडिट कैंप

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण, 18 व…

4 hours ago

एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन, स्वयंसेवकों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण पर चलाए अभियान महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। डॉ.…

4 hours ago