शहीदे आजम भगत सिंह की मनाई गई शहादत दिवस

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
23 मार्च शनिवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर इंडिया गठबंधन की प्रमुख घटक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम भगत सिंह की श्रद्धा के साथ शहादत दिवस मनाया।
बताते चले कि बरहज बाई पास स्थित काशी हॉस्पिटल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शहीदे आजम भगतसिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर शहादत दिवस मनाया।इस अवसर पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, जो सपना अपनी आँखों में लेकर भगत सिंह शहीद हुए, उनके सपने आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है नौजवानों को भगतसिंह बनने की और उनके सपनों को साकार करने की।लेकिन इस फासीवादी , तानाशाही सरकार के रहते हुए यह सम्भव नहीं हैं।इसी क्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहसचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि, जिस देश मे किताब, कॉपी , पेंसिल, कलम आदि पर टैक्स लिया जा रहा हो , उस देश मे अनिवार्य शिक्षा असम्भव हैं।और जबतक लोग शिक्षित नही होंगे तबतक भगत सिंह का भगतसिंह का समाजवाद अधूरा रहेगा।इस अवसर पर कॉमरेड हरिचरन,कॉमरेड नन्द कुमार, डॉ रामेश्वर जायसवाल, कॉमरेड आजाद अंसारी,कॉमरेड रामध्यान प्रधान , कॉमरेड राजेन्द्र पाल,मालती, विमला, सुमन,रेनू, इशरावती,फूलमती,नीलम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

4 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

4 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

4 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

4 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

4 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

4 hours ago