पांच दिसंबर को शहीद सम्मान रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलामुख्यालय स्थित शहीद संग्रहालय पर बुधवार को जनपद के समाजसेवियों ,राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा फोरम के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामविलास प्रजापति ने की । बैठक मे अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति सम्मान रथ यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत करने की रणनीति को अन्तिम रूप दिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए रामविलास प्रजापति ने कहा कि पांच नवम्बर को संग्रहालय से चली यह यात्रा प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण करते हुए पांच दिसंबर को संग्रहालय पर सुबह दस बजे पहुचेगी, जहां यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। इस अवसर पर एक सभा का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि संग्रहालय परिसर मे शासन द्वारा पर्यटन कार्यालय का निर्माण कर शहीद के नाम को लुप्त करने की शाजिश की जा रही है । परिसर को बचाने के लिए विगत दिनो सामाजिक संगठनों,राजनीतिक दलो द्वारा धरना-प्रदर्शन और भूखहडताल कर तथा ज्ञापन देकर शासन से मांग की गयी कि इस परिसर मे कोई निर्माण कार्य न किया जाय। किन्तु शासन ने संज्ञान मे नही लिया ।इसी संदर्भ मे यह यात्रा निकाली गयी हैं, यात्रा का नेतृत्व तिंदवारी बांदा के पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति,दिलीप चौधरी और देवारावत कर रहे है ।उन्होंने कहा कि बलिया से चलकर यह यात्रा पांच दिसंबर को देवरिया मे प्रवेश करेगी । भागलपुर मे यात्रा का स्वागत होगा और वहां से यात्रा जुलूस की शक्ल मे जिलामुख्यालय स्थित शहीद संग्रहालय पर पहुंचेगी ।बैठक मे पृथ्वीनाथ प्रजापति ,जयनाथ प्रजापति ,मुन्ना,मुरारी प्रसाद, डाक्टर नथुनी प्रसाद, एडवोकेट हरिओम, केदार, ग्यानचन्द, रामनयन, बलिराम, सुभाषचंद्र, शैलेन्द्र, राजेन्द्र, रामनिवास अवकाशप्राप्त अध्यापक ,सुरेन्द्र मोहन, सुरेश बडे बाबू आदि उपस्थित रहे ।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago