शादी के बाद से ही पति पत्नी के रिश्तों में थी खटास
घटना के दो दिन पहले ही पति गुजरात गया था कमाने
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )। सिंदुरिया थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरेंगवां टोला अरनहवां में एक विवाहिता जो अपने मायके में आई थी फंदे से झूल कर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया, साथ ही तहसीलदार सदर और फॉरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण कर सैंपल को जांच हेतु अपने साथ ले गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल महाराजगंज भेज दिया।
प्राप्त समाचार के अनुसार दयानंद (राजू) ने अपनी पुत्री संजना की शादी विगत 10 मई 2024 को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नेबुइयां निवासी चंदन के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही दोनों के रिश्ते ठीक नही रहते थे। करीब एक माह पूर्व से वह अपने मायके पतरेंगवां टोला अरनहवां थाना सिंदुरिया में रह रही थी।एक सप्ताह पहले मायके में ही रिश्तेदारी की शादी में लड़का आया था और दो दिन पहले गुजरात कमाने गया था। इधर संजना मंगलवार की रात को कमरे में फंदा लगाकर झूल गयी। मृतका का पिता विदेश में हैं।बहन रंजनी,अंजली और भाई करन का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरा गांव गमगीन हो गया है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सड़क हादसा की एक दर्दनाक घटना में गौरी बाजार थाना क्षेत्र…
ब्रिटेन की राजशाही में उस समय हलचल मच गई जब गुरुवार (19 फरवरी 2026) को…
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…
बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…
अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…