आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l मुबारकपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले अभियुक्त को जहानागंज मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना मुबारकपुर में 29 दिसम्बर को शारदा देवी पत्नी स्व0 कोमल राम निवासिनी ग्राम लोहरा थाना, मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित सूचना दी गई कि, उसकी बहु ने सोनू पुत्र बहादूर निवासी ग्राम सरया थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ के प्रेम प्रसंग व प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
बताते चलें कि बबिता देवी 30 वर्ष पत्नी जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम लोहरा थाना मुबारकपुर अपनी ससुराल में अपनी सास व बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति रोजी रोटी के लिए एक साल पूर्व से खाड़ी देश दुबई में रहकर काम करता है। इस दौरान जहानागंज थाना क्षेत्र के नाज़िरपुर सरया निवासी सोनू से उसका अवैध सम्बन्ध हो गया। सोनू ने उसकी अश्लील फोटो बनाकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। उसकी इन हरकतों से तंग आकर बबिता ने बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सठियांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां विवाहिता ने दम तोड़ दिया।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…