मछली व्यापार के लिए भी मंडी में चिन्हित करें स्थान: जिलाधिकारी

मंडी समिति के निरीक्षण के दौरान मंडी सचिव को दिए निर्देश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बलिया व चितबड़ागांव की मंडी समिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने फल, सब्जी और गल्ला मंडी में भ्रमण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह से वहां की साफ सफाई, पानी, सड़क और रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी ली। निर्देश दिया कि मंडी में मछली व्यापारियों के लिए भी स्थान चिन्हित किया जाए, ताकि मछली व्यापारियों को भी व्यापार करने का अवसर मिले।

जिलाधिकारी ने तिखमपुर मंडी में आवक की स्थिति के बारे में जानकारी ली और दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें हर तरह की सुविधाएं प्रशासन की तरफ से मिल रही है और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। चितबड़ागांव मंडी के निरीक्षण के दौरान मंडी सहायक कमलेश रावत ने बताया कि पहले यहां पर बहुत बड़ी मात्रा में मसूर की मंडी लगती थी, लेकिन मसूर का उत्पादन बलिया में कम होने के कारण अब यह फुटकर मंडी के रूप में ही सिमट कर रह गई है। जिलाधिकारी ने वहां पर साफ-सफाई, पानी और सड़क की व्यवस्था देखी। उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि मंडी के सड़क का पुनर्निर्माण किया जाए। जिलाधिकारी ने मंडी स्थल में बने भवनों का भी निरीक्षण किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

47 minutes ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

53 minutes ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

2 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago