हनुमान जयंती पर उपनगरों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)l हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूर्वी उपनगर के अनेक हनुमान मंदिरों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शक्ति के देवता बजरंग बली के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। अनेक मंदिरों में अखंड रामचरित मानस पाठ का कार्यक्रम शुरू हो गया है। पवई आई आई टी मेन गेट के सामने श्री राम मारुति मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है, मंगलवार को यहां पूजा पाठ और भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध उद्योगपति प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में भरत सिंह, पोपट तिवारी, बलवीर सिंह, रोहित उपाध्याय के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। इसी तरह घाटकोपर स्टेशन ( पूर्व) के हनुमान मंदिर में अखंड रामचरित मानस पाठ सोमवार से शुरू हो गया है। मंगलवार को पूजा पाठ, हवन और भंडारा का आयोजन संपन्न होगा। ठीक इसी तरह पवई के हरिओम नगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। मंगलवार को यहां हवन और महाप्रसाद का आयोजन संपन्न होगा। यहां कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय समाजसेवक भरत सिंह के नेतृत्व में संपन्न होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 hour ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

14 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

14 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

14 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

15 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

17 hours ago