गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा शुक्रवार को भारतीय भाषा उत्सव दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की निर्धारित थीम “भाषाएं अनेक, भाव एक” के अंतर्गत एक वैचारिक गोष्ठी एवं विभिन्न भारतीय भाषाओं में काव्य पाठ का आयोजन अपराह्न 3 बजे गोरक्षनाथ शोधपीठ में किया जाएगा।
प्रख्यात तमिल कवि एवं क्रांतिकारी साहित्यकार सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष 11 दिसंबर को भारतीय भाषा उत्सव मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य भारत की बहुभाषिक परंपरा को प्रोत्साहन देना, भाषाई एकता को सुदृढ़ करना और देश की सांस्कृतिक विरासत को निरंतर समृद्ध करना है।
विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में हिंदी, उर्दू, संस्कृत, अंग्रेज़ी सहित विभिन्न भाषाओं के विद्वान एवं श्रोता सहभागी होंगे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…