डीडीयू में मनुपात्रा आनलाइन लीगल डाटाबेस का वर्कशाप सम्पन्न

  • विधि के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को कैम्पस में फ्री एक्सेस करने की है सुविधा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विधि संकाय के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को मनुपात्रा आनलाइन लीगल डाटाबेस के उपयोग के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन संवाद भवन में सम्पन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारम्भ कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। डा. बिभाष कुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय ग्रंथालयी ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय द्वारा मनुपात्रा आनलाइन डाटाबेस के उपयोग करने एवं विद्यार्थियों को भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विद्यार्थियों की भारी संख्या में प्रतिभागिता को देखते हुए कुलपति ने अपने उद्बोधन में आगे से इस कार्यक्रम को दीक्षा भवन में कराने हेतु निर्देशित किया तथा लाइब्रेरी हेतु एक नये भवन, विधि विभाग हेतु एक नये भवन तथा एक बड़े हाल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने विधि विभाग के एलएल.बी., बी.ए.एलएल.बी., एलएल.एम. के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए मनुपात्रा लीगल डाटाबेस को काफी उपयोगी बताया तथा इसका अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया।
मनुपात्रा कम्पनी के वरिष्ठ प्रबन्धक अमरेन्द्र सिंह ने मनुपात्रा डाटाबेस के उपयोग के सम्बन्ध में आनलाइन एक्सेस के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट एवं सभी हाई कोर्ट के जजमेन्ट्स एवं आदेशों, नेशनल एवं इंटरनेशनल डाटाबेस, जर्नल्स, व्यवसायिक एवं आद्योगिक नीति माड्यूल्स, कार्पोरेट ला एवं टेक्सेशन, नोटिफिकेशन एवं सर्कुलर्स, बार एक्ट रूल्स एवं रेगुलेशन्स, कोर्ट फीस, स्टैम्प ड्यूटी, कमेटी रिपोर्ट, अकादमिक ई-बुक्स, कम्पेयर प्रोवीजन्स, लीगल डिक्शनरी, लीगल टेक्सोनामी आदि को सर्च करने, डाउनलोड कर अध्ययन करने तथा अपने कैरियर में कोट करने पर विस्तार से ट्रेनिंग दी।
उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का समाधान भी किया।
विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो.अहमद नसीम ने भी मनुपात्रा डाटाबेस को अध्ययन एवं शोध कार्य के लिए काफी उपयोगी बताया तथा इसका अधिक से अधिक उपयोग करने हेतु विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा शिक्षकों को प्रोत्साहित किया।
आभार ज्ञापन प्रो. जितेन्द्र मिश्र, समन्वयक, बी0ए0एलएल0बी0 तथा मंच का संचालन डा0 त्रियुगी नारायण मिश्रा ने किया।
इस कार्यशाला में विधि विभाग के शिक्षकगण, केन्द्रीय ग्रंथालय के कर्मचारीगण तथा भारी संख्या में विधि विभाग के विद्यार्थी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

5 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

7 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

8 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

8 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

8 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

18 hours ago