February 22, 2026

राष्ट्र की परम्परा

निष्पक्ष खबर, सशक्त विचार

भिवंडी में शिक्षिका के गले से मंगलसूत्र की छिनैती

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) भिवंडी वडाला देवी तालाब परिसर के आसपास रमणीय खूबसूरत अस्थान होने के कारण सुबह और शाम लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं, ऐसे में चैन स्नैचिंग करने वाले इसका फायदा उठाते हुए ऐसे कार्यों को अंजाम देते हैं। पुलिस ऐसे कार्यों को अंजाम देने वालों की तलाश में दिन रात घूमती रहती हैं, किन्तु बेखौफ निडर होकर चैन स्नेचिंग व छिनैती करने वाले ऐसे कारनामों को अंजाम देते हैं। कुम्हारवाड़ा पुलिस स्टेशन के अतंर्गत, वडाला देवी तालाब के आसपास ऐसे ही एक घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। चंदन बाग (कामत पर) की रहने वाली एक महिला के गले से मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुुसार चंदन बाग (कामत घर) हनुमान मंदिर के पास, सिद्धिविनायक काम्प्लेक्स की रहने वाली 37 वर्षीय शिक्षिका माधुरी जीतेंद्र आहिरे, रविवार को जब रजनी मोहन भोईर और मनीषा वामन खरे अपने सहेलियों के साथ पैदल जा रही थी, इतने में चंदन बाग रोड पर मुंह पर रुमाल बांधकर सामने से आए दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार पीछे बैठे बदमाश ने महिला के गले से लगभग 75000 कीमत की मंगलसूत्र छीन कर, कामत घर गांव की ओर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस स्टेशन (कुम्भार वाड़ा) को दी, उक्त पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 380, 457/ 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच पुलिस द्वारा ततपरता के साथ किया जा रहा है।