वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस,कई जिले के वन विभाग की लगी थी टीम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । वन प्रभाग बहराइच के रेंज नानपारा अन्तर्गत लगभग चार माह से तेंदुआ के हमले में अब तक पांच व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है, तथा दो बच्चे घायल हो चुके हैं वहीं मानव वन्य जीव संघर्ष की उपरोक्त घटनाओं के दृष्टिगत् आबादी इलाके में विचरण कर रहे तेंदुआ को पकड़ने हेतु वन प्रभाग द्वारा विगत चार माह से निरंन्तर प्रयास के फलस्वरूप एक मादा तेंदुआ को नानपारा रेंज और कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के बार्डर के ग्राम-लोनियनपुरवा दाखिला दौलतपुर में ट्रैपिंग केज के माध्यम से पकड़ा गया।
वहीं ट्रैपिंग केज के माध्यम से पकडे गये तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण मौके पर तैनात डॉ दया शंकर, पशु चिकित्सक, दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया, जिला लखीमपुर-खीरी द्वारा किया गया वहीं पशु चिकित्सक डॉ दया शंकर की रिपोर्ट के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ मादा है, तथा उसकी उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष की है जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है।
पशु चिकित्सक द्वारा पकडी गई मादा तेंदुआ का स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात् उसकी गहन मॉनीटरिंग हेतु उसे अपने शावक 25 नवंबर को ट्रैपिंग केज के माध्यम से रेस्क्यू सहित प्राणी उद्यान भेजे जाने की सलाह दी गई है, एवं मानक प्रचालन प्रकिया के अनुसार अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

औरैया: त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी निगरानी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

44 seconds ago

मऊ: राजस्व वसूली में ढिलाई पर प्रशासन सख्त, बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद प्रशासन ने वित्तीय अनुशासन और राजस्व संग्रहण को मजबूत करने…

7 minutes ago

सप्तश्रृंगी सोसाइटी दक्षिण गुजरात के लोगो के लिए बना आदर्श

बारडोली/गुजरात(राष्ट्र की परम्परा)l बारडोली सरदार वल्लभभाई पटेल की कर्मभूमि पुण्य भूमि जो सुरत जिले में…

2 hours ago

मऊ: Rajesh Agrawal ने मृतक बीएलओ के परिवार को दी ₹15,000 की आर्थिक सहायता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के मित्तूपुर ग्राम की बीएलओ आशा देवी का…

3 hours ago

महराजगंज: मिर्च के तीखे तेवर से तपी रसोई, फरवरी में दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। फरवरी का महीना इस बार आम लोगों के लिए महंगाई का…

3 hours ago

पुलिस की सख्ती से अपराध नियंत्रण की पहल, देवरिया में चला विशेष मॉर्निंग चेकिंग अभियान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों में सुरक्षा…

3 hours ago