ईश्वर से प्रेम व उसका आशीर्वाद
बहुत बड़ी अद्भुत दौलत होते हैं,
ये जिसको मिलते हैं वही सबसे
अधिक अमीर और भाग्यशाली है।
ईश्वर की प्रेरणा से प्रेरणा मिलती है,
जिसके हृदय में ईश्वर का निवास है,
उससे अधिक सुखी और कोई नहीं है,
यही संकल्प जीवन सुखी करता है।
सुंदरता के लिए सुंदरतम लिखा जाता है,
सत्यम शिवम् सुंदरम, सुंदर कहा जाता है,
कोई सुंदर सुषमा जैसी सरल सौम्या हो,
किसी मन के कोने की एक प्रतिमा हो।
मन के किसी कोने में कसक की एक
कसक तो क़सम से कसमकस होगी,
कैसे कहूँ कि कौन है उस कोने में
जिस की कसक तो क़सम से होगी।
कविता में एक कामिनी की कहानी है,
कवि ने कामिनी को कह कर सुनायी है,
सुनकर कहानी कामिनी कुनमुनानी है,
इठलाकर कामिनी कण कण रिझानी है।
जीवन में जीने का सही मज़ा चाहिए,
तो ज़्यादा ख्वाहिशें रुखसत करिये,
सरल राह से जीने की ख्वाहिश कर,
इंसान हो तो इंसान ही बनकर रहिये।
•कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…