खेल दिवस पर मनाई गई मेजर ध्यानचंद जयंती

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) l नेहरू युवा केंद्र द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती को जनपद के चयनित ग्राम इंदनापुर विकासखंड तेजवापुर में आयोजित किया गया l कार्यक्रम में सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया l तथा फिट इंडिया की प्रतिज्ञा युवाओं को दिलाया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सजल श्रीवास्तव प्रबंधक श्री साईबाबा जूनियर हाई स्कूल केशवापुर ने हॉकी के जादूगर मेजर साहब के जीवन परिचय व खेल जगत में ध्यानचंद के खेल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी l कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पंकज साहू ग्राम प्रधान बिराहीमडीहा शिक्षक संदीप यादव,नीतीश यादव, लवकुश यादव ने कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी दी l राष्ट्रीय खेल दिवस अंतर्गत दौड़ 100 मीटर बालिका 200 मीटर बालक व कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग का कराया गया l दौड़ प्रतियोगिता में विजेता 100 मीटर प्रथम दीपांशु शर्मा,द्वितीय अंशु मौर्य,तृतीय साक्षी मिश्रा बालक वर्ग में 200 मीटर करण यादव प्रथम लक्ष्य श्रीवास्तव द्वितीय और विकास आर्य तृतीय रहे l कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता प्रथम टीम पुरवियन पुरवा व उपविजेता टीम इंदनापुर को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन किया गया l केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम पर्वेक्षक इन्द्रसेन चौधरी ने सभी प्रतिभागी युवाओं को राष्ट्रीय खेल दिवस के उद्देश्य व महत्व के बारे में जानकारी दी l कार्यक्रम का संचालन रवि शंकर तिवारी व संतोष कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक द्वारा किया गया l

rkpnews@somnath

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

5 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

5 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

6 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

6 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

6 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

6 hours ago