Categories: Newsbeat

बिहार में बड़ा ब्यूरोक्रेटिक फेरबदल: ADM से लेकर संयुक्त सचिव तक बदलें पद

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले बिहार सरकार ने प्रशासनिक हलचल तेज कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को एक बड़ा निर्णय लेते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 102 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी अविलंब अपने नए पदस्थापना स्थल पर योगदान करें। यह तबादला सूची चुनावी सत्र से पहले प्रशासनिक तैयारी और जिला स्तर पर कार्यकुशलता बढ़ाने के दृष्टिकोण से देखा जा रहा है।

इस सूची में कई अपर समाहर्ता (ADM), संयुक्त सचिव, और विशेष कार्य पदाधिकारी (OSD) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
पटना के अपर जिला दंडाधिकारी (आपूर्ति) अमलेंदु कुमार सिंह को गृह विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वहीं रवींद्र कुमार दिवाकर, जो पटना में अपर समाहर्ता (विशेष कार्यक्रम) थे, को किशनगंज का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।
अन्य प्रमुख तबादले:
मनोज कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग
संजीव कुमार को विशेष सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
शैलेश कुमार दास को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, नालंदा
राकेश रंजन को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), भागलपुर
राजेश रौशन को संयुक्त निदेशक, पर्यटन
सतीश रंजन सिन्हा को अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग
मो. सफीक को अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, गया
सुधांशु शेखर को संयुक्त सचिव, योजना एवं विकास विभाग
राखी कुमारी केसरी को सचिव, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग
वसीम अहमद को विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग
सत्यप्रकाश को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, पटना
विकास कुमार को अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं बिहार युवा आयोग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार
इसके अतिरिक्त बांका के परिवहन पदाधिकारी प्रेमकांत सूर्य को पटना का अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था),
अरवल के वरीय उप समाहर्ता देवज्योति कुमार को नगर दंडाधिकारी, पटना,
बक्सर के वरीय उप समाहर्ता आदित्य कुमार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गया बनाया गया है।
विशाल आनंद, जो पूर्व में बियाडा के उप महाप्रबंधक थे, अब बेल्ट्रान में महाप्रबंधक (परियोजना) होंगे,
जबकि सुनील कुमार को संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग का दायित्व दिया गया है।
राज्य सरकार की यह तबादला सूची चुनावी तैयारी, प्रशासनिक पारदर्शिता और ज़मीनी स्तर पर शासन की मजबूती के संकेत के रूप में देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें – “सीतामढ़ी में जलप्रलय: सोनबरसा- सुरसंड बने टापू, चार फीट पानी में डूबा हनुमान चौक”

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

3 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

3 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

3 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

3 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

3 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

4 hours ago