जाफर एक्सप्रेस पर बड़ा हमला: बलूचिस्तान में धमाका, ट्रेन पटरी से उतरी, कई यात्री घायल

मस्तुंग (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर आतंकियों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया है। मस्तुंग जिले के दश्त इलाके में ट्रेन पर जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद जाफर एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। धमाके के बाद चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों तक सुनाई दी। हादसे में कई यात्री डिब्बों में फंस गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाल रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें – https://rkpnewsup.com/daily-horoscope-for-september-24-2025-day-wednesday/

धमाके के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जाफर एक्सप्रेस के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहे हैं। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर लंबे समय तक आवाजाही प्रभावित रही।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को ही पाकिस्तान की सेना के जवानों पर हमला किया गया था। महज कुछ घंटे बाद जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत फैल गई है। हालांकि, अब तक किसी भी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बलूचिस्तान लंबे समय से आतंकी घटनाओं और हिंसक हमलों का गढ़ बना हुआ है, जहां सुरक्षा बलों और आम नागरिकों दोनों को बार-बार निशाना बनाया जाता रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

4 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

4 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

4 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

4 hours ago