Categories: Uncategorized

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की बड़ी कार्रवाई,पीलीभीत मामले में दो जेई निलंबित, फर्म पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ – जनपद पीलीभीत में पूरनपुर तहसील के भगवंतापुर से टांडा छत्रपति तक करीब चार करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया था,जिसकी किसान नेता गुरविंदर सिंह ने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सड़क को हाथ से खोद डाली थी,जिसका इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित हुआ था।सोमवार को बरेली के अधीक्षण अभियंता ने टीम के साथ पहुंचकर सड़क की खोदाई कराकर सामग्री की पड़ताल की। निरीक्षण के बाद देर शाम शासन को अधीक्षण अभियंता ने जांच रिपोर्ट भेजी थी।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश के निदेशक एवं मुख्य अभियंता बिजेन्द्र कुमार की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पीलीभीत की ओर से संयुक्त रूप से सड़क गुणवत्ता की जांच कराई गई थी, जिसमें कार्य अधोमानक पाया गया।सवा चार कराेड़ से बनी सवा सात किमी की सड़क थी इस नवनिर्मित सड़क से पिचिंग हाथ से उखड़ने का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले की जांच कराई गई थी। निर्माण कार्य में अनियमितता पाए जाने पर अवर अभियंता (जेई) आलोक वर्मा व मुनीर खां को निलंबित कर दिया गया। संबंधित कार्यदायी संस्था को दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।साथ ही देर रात पूरनपुर कोतवाली ने कार्यदायी संस्था के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया सड़क निर्माण करने वाली फर्म मैसर्स वीके कंट्रक्शन एकता नगर कालोनी पीलीभीत को अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन और विभाग की छवि धूमिल करने पर निविदा प्रक्रिया में भाग लेने से दो साल के लिए प्रतिबंधित (डिबार) कर दिया गया है।जांच के बाद भेजा मुख्य अभियंता व प्रमुख सचिव को पत्र जांच के बाद मुख्य अभियंता पश्चिमी क्षेत्र ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पत्र भेजा गया था। सोमवार को अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बरेली ए रहमान खान टीम के साथ मार्ग पर पहुंचे थे। उन्होंने राइस मिल के पास मार्ग की खोदाई कराकर गुणवत्ता को चेक कराया गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पत्थर, गिट्टी डालने के बाद सड़क की सफाई नहीं की गई। सड़क पर डस्टर रहते हुए उसके ऊपर पिचिंग डाल दी गई जिससे वह सही तरीके से नहीं चिपक सकी, इससे सड़क हाथ से उखड़ रही है।

journalistabhisheklko

Recent Posts

स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन की मंडलीय बैठक संपन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन (नई दिल्ली) के तत्वावधान में…

9 hours ago

कौटिल्य परिषद की चिंतन बैठक में समाज उत्थान पर जोर, प्रतिभाओं का सम्मान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। शहर के जर्नलिस्ट प्रेस क्लब सभागार में कौटिल्य परिषद द्वारा चिंतन बैठक…

9 hours ago

जहरखुरानी कर लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कैंट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में जहरखुरानी कर लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के तहत…

9 hours ago

Deoria News: आगरा में चमके देवरिया के 3 ‘रक्तवीर’, प्रदेश सेवारत्न 2026 अवॉर्ड से सम्मानित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा हेतु देवभूमि देवरिया के तीन…

10 hours ago

राजकुमार चौहान हत्याकांड का बड़ा खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के चिलुआताल क्षेत्र में भाजपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार…

11 hours ago

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, छात्रों ने प्रस्तुत की सांस्कृतिक झलकियां

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिकोत्सव…

11 hours ago