NH-34 पर बड़ा हादसा: बस में लगी आग, 60 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

हरदोई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शनिवार रात एनएच-34 (NH-34) पर धरपा कट के पास बड़ा हादसा टल गया। हरदोई जा रही एक निजी सवारी बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार करीब 60 से अधिक यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ें – देवरिया में क्षेत्रीय किसान मेला: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया उद्घाटन, आधुनिक तकनीकों से किसानों को कराया गया अवगत

जानकारी के मुताबिक, बस दादरी से सवारियां लेकर हरदोई के लिए रवाना हुई थी। इसमें अलीगढ़, हाथरस और अन्य जिलों के यात्री सवार थे। जब बस एनएच-34 पर धरपा कट के पास पहुंची, तभी इंजन से धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। कुछ ही देर में इंजन से उठे धुएं ने आग का रूप ले लिया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया।

आग लगने की सूचना पर खुर्जा देहात थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें – “क़िले से कैंपस और कॉकपिट तक: 19 अक्टूबर के दिन में दर्ज छह ऐतिहासिक मोड़”

Karan Pandey

Recent Posts

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

39 minutes ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

50 minutes ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

59 minutes ago

‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ की बड़ी सफलता: एससी-एसटी एक्ट मामले में 4 दोषियों को 2 वर्ष की सजा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…

1 hour ago

डीएम ने वीसी के जरिए परखी अधिकारियों की हाजिरी, जनसुनवाई में लापरवाही पर सख्ती

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…

1 hour ago

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर दिए दिशा-निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक…

1 hour ago